दहेज हत्या में फरार आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार
मऊ, मई 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाजमालपुर में दो दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने के मामले में शनिवार को फरार हत्यारोपित पति और ससुर को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देने में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर निवासी दयाशंकर की पुत्री 22 वर्षीय वंदना ने दो साल पूर्व गांव के ही अरमान नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। इनकी एक बच्ची भी है। दो दिन पूर्व गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत की घटना को लेकर मृतका की मां उषा देवी ने पति अरमान, ससुर कमरुद्दीन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.