दहेज हत्या में पति सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 20 -- जसवंतनगर। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति, सास, जेठ, जेठानी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। इकदिल क्षेत्र के ग्राम मुसावली निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन करिश्मा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व नगला धूमा निवासी शेर सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करता था। 15 मई को दोपहर पति शेर सिंह, सास रेखा देवी, जेठ मनोज, जेठानी कान्ती और देवर केशव ने करिश्मा के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतका ने पूर्व में फोन पर दहेज को लेकर जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.