एटा, अप्रैल 10 -- तीन वर्ष पहले हुए दहेज हत्या के मामले में न्यायालय ने तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायालय न्यायाधीश सारिका गोयल की ओर से दिया गया है। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव कटेलिया निवासी आकाश पुत्र नत्थू सिंह ने दिल्ली में रहने वाली सोनिया शर्मा से प्रेम विवाह किया था। 30 दिसंबर 2023 सोनिया की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिये सोनिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।परिवार के लोग ताला लगाकर भाग गये। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतका के परिजनों की ओर से हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटा देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिये। विशेष न्यायाधीश रेप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.