कानपुर, मार्च 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव में चार दिन पहले हुई एक महिला की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें में फरार चल रहे पति सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान करने के साथ ही जेठानी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव के रहने वाले सुधीर उर्फ गोलू कुशवाहा की शादी दिसंबर 2025 में चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव की राधा के साथ हुई थी। शुक्रवार को फांसी लगने से राधा की मौत हो गई थी। मामले मे राधा को गोद लेने वाले उसके पिता जय गोपाल ने राधा के पति सुधीर उर्फ गोलू के अलावा, सास माया, जेठ राजेश व जेठानी प्रियंका के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शिवली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.