मेरठ, मई 9 -- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कौल में चार दिवस पूर्व महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति सहित चार लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कौल निवासी बिट्टू पुत्र चेतराम की पत्नी अंकुर पुत्री चरण सिंह निवासी परवाना बुलंदशहर ने बुधवार को पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को मृतका के भाई कृष्ण ने पति, देवर सतीश, सतीश की पत्नी विनीता, उसके बेटे गोलू पर दहेज में छह लाख की नकदी मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। यह भी पढ़ें- फांसी लगने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.