बागपत, मार्च 15 -- मलकपुर गांव में हुई सेना के जवान की पत्नी की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। मलकपुर गांव में रीना का शव शनिवार सुबह नौ बजे दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बिजली के पंखे पर चुनरी से बनाए गए फंदे से लटका मिला था। शव को जेठानी रेश्मा ने फंदे से लटका हुआ देखा, तो उसने शोर मचा दिया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा था। रीना के पति साजिद सेना में सिपाही हैं और लद्दाख में तैनात है, जो करीब डेढ़ माह पहले छुट्टी काटकर गए थे। इस मामले में रीना के पिता महबूब ने कोतवाली में तहरीर दी कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार व नकदी मांगनी शुरू कर दी थी। कई बार उन्होंने रुपये दिए, मगर इसके ...