दहेज हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर व ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में मिले महिला के शव मामले का खुलासा, दहेज हत्या में पति समेत चार गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.