बुलंदशहर, मार्च 6 -- जहांगीराबाद में गुरुवार को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुर्खरू निवासी मृतका के पिता वेद प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने अपनी पुत्री संगीता का विवाह जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी राहुल पुत्र बनवारी के साथ वर्ष 2021 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। दहेज के लिए उसके ससुराल वाले आए दिनों उसे परेशान करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने संगीता की पीट कर और गर्दन दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.