गोरखपुर, मई 1 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल के केवटहिया शास्त्रीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार की भोर में रंजना साहनी नामक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतका के पिता, तेलियाकुआं गोरखनाथ निवासी सुग्गन पासवान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी रंजना ने नौ माह पहले केवटहिया शास्त्रीनगर निवासी राज साहनी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पति राज साहनी शराब का आदी था और नशे में पत्नी को प्रताड़ित करता था, जबकि सास मंजू देवी भी दहेज को लेकर उत्पीड़न करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 85,...