कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- करारी के हकीमपुर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिंकदरपुर बजहा निवासी शिवचंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात उसकी बेटी प्रियंका की पति धारा सिंह व सास शितली देवी ने दहेज के लिए हत्या करके शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति धारा यादव व सास शितली देवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...