कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- करारी के शाहपुर टिकरी में वर्ष 2023 में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करके उसका शव फांसी पर लटका दिया गया था। इस मामले में न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी पति को दस साल व ससुर को सात साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही नौ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। उरई अशरफपुर गांव के अमृतलाल यादव ने अपनी बेटी नीतू की शादी शाहपुर टिकरी के गुलजारी लाल यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए नीतू को परेशान करते थे। एक नवंबर वर्ष 2023 को नीतू को मारकर उसका शव फांसी पर लटका दिया गया। करारी थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की। आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। इसके पहले उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। आरोप साबित होने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.