फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- शमसाबाद, संवाददाता। दहेज हत्या में थाना पुलिस की टीम ने वांछित चल रहे पति को गिरफ्तार कर लिया। दहेज हत्या के मुकदमे में पुलिस को इबरार की तलाश थी। इस पर आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गयी। पत्नी की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और दहेज हत्या के इस मुकदमे में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...