गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि अलीगढ़ निवासी रिचा की चार साल पहले झंडापुर निवासी राकेश कुमार से हुई थी। एक फरवरी को रिचा का शव घर में ही फंदे से लटका मिला था। रिचा के पिता ने एक फरवरी को देर रात दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में पति राकेश, ससुर धर्मवीर सिंह और सास उर्मिला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...