दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार
मेरठ, मई 12 -- थाना मवाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा ने 10 मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री नवीशा, जिसकी शादी करीब छह वर्ष पहले काबली गेट निवासी अनमोल खेड़ा उर्फ प्रिंस से हुई थी, जिसे ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर मार दिया गया। यह भी पढ़ें- आरोपी पति को 'सबक' सिखाने की मांग, थाने के घेराव से मचा हड़कंप मामले में पति अनमोल खेड़ा उर्फ प्रिंस, सास किरण खेड़ा और ससुर मुकेश खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.