गोरखपुर, मई 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के आमकोल गांव के अंबेडकर टोला में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका नेहा (28) के पिता सुरेंद्र ने दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पति सन्नी भारती और सास विमला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...