रांची, अगस्त 18 -- रांची, संवाददाता। दहेज हत्या से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मृतका उपासना रानी के पति आशीष कुमार और ससुर वकील महतो को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों की सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। मामले में मृतका के पिता ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 297/2020) दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, हजारीबाग के नगड़ी निवासी उपासना रानी की शादी वर्ष 2014 में आशीष कुमार के साथ हुई थी। 29 जून 2020 को आशीष कुमार ने फोन कर अपने ससुर को सूचना दी कि लड़ाई-झगड़े में उपासना की मौत हो गई है। पिता ने उपासना के शव के गले और चेहरे पर काले निशान देखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...