हरदोई, मार्च 9 -- अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर मजरा बहेरिया में रविवार को घर के अंदर एक महिला का शव फांसी पर लटका मिलने के मामले में मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कछौना क्षेत्र के ग्राम अहिरांवा निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी करीब एक वर्ष पहले अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर मजरा बहेरिया निवासी विशाल के साथ पूरे रीति-रिवाज और सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विशाल व अन्य ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये नगद और बाइक की मांग कर रहे थे। अंकित के अनुसार मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.