गंगापार, अप्रैल 19 -- दहेज हत्या में नामजद रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को शिव बहादुर निवासी इब्राहिमपुर गोपीगंज जिला भदोही ने मेजा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी मेजा के अखरी शाहपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र साहब लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति जितेन्द्र कुमार, ससुर साहब लाल व देवर प्रदुम्न व डॉक्टर दहेज में रकम कम मिलने की बात कहकर अक्सर परेशान करते रहे। परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने फांसी के फंदे पर झूल गई। पिता की तहरीर पर मेजा थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने पिता साहब लाल व पुत्र जितेन्द्र कुमार को अखरी शाहपुर गांव के पास से पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.