चित्रकूट, सितम्बर 27 -- चित्रकूट। सरधुवा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मृतका के नामजद आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है। सुरवल गांव के मजरा बड़हू का पुरवा निवासी शिवऔतार उर्फ शिवा निषाद ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि उसकी बहन रोशनी देवी की शादी 20 अप्रैल 2025 को भीमसेन निषाद निवासी पंचा का पुरवा मजरा खोपा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट में गंभीर चोटें आने व ट्यूमर बनने के कारण इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपित पति भीमसेन को काफी प्रयास के बाद दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...