मिर्जापुर, अगस्त 8 -- मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपी को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया है। पड़री थाना क्षेत्र के लछिमनपुर गांव निवासी चम्पा देवी ने पांच अगस्त को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी गंगहरा कला गांव निवासी सत्यदेव पाल व कल्लू पाल को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...