दहेज हत्या में दोषी पति-सास व ससुर को दस साल की कैद
कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मगलपुर थाना क्षेत्र के नहिली गांव की एक महिला की करीब 7 साल पहले संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें में सुनवाई पूरी होने के बाद जिला जज की अदालत ने आरोपित पति, सास व ससुर को दोषी सिद्ध होने पर दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही तीनों पर 4-4 हजार रूपये जुर्माना भी किया। सजा सुनाए जाने के बाद उनको न्यायिक अभिरक्षा में माती कारागार भेज दिया गया। एडीजीसी संतोष कटियार ने बताया कि लेबर कालोनी फिरोजाबाद की शबनम की शादी 2019 को मंगलपुर थाना क्षेत्र के नहिली गांव के रहने वाले रहमानी पुत्र जिलेमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 20जून 2019 को शबनम की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मृत्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.