चित्रकूट, जून 6 -- मानिकपुर। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद देवर भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय ने बताया कि वासदेव यादव निवासी वीर धुमाई सुर्की थाना सरधुवा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि उसकी बेटी निर्मल की शादी लगभग एक वर्ष पहले मानिकपुर थाना के गढचपा गांव के मजरा कबरा में विनय यादव से हुई थी। दामाद विनय आए दिन बेटी से दहेज की मांग करता था। इसके साथ ही विनय अपनी भाभी मनीषा के साथ मिलकर उसकी बेटी को मारता-पीटता था। जिससे प्रताडित होकर बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- फंदे से लटकी मिली विवाहिता के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में नामजद मृतका के पति विनय व उसकी भाभी मनीषा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्या...