हरदोई, जनवरी 24 -- पाली। अतिरिक्त दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए एक पिता ने अपने दामाद, समधी समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला आबिद नगर निवासी अली मोहम्मद की पत्नी परवीना का शव गुरुवार शाम सात बजे के आसपास घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला था। अली मोहम्मद ने आत्महत्या की बात कही थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परवीना के पिता शिवरतन निवासी आमडरा थाना सिंधौली शाहजहांपुर ने पाली थाना पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि 2024 में उसने अपनी बेटी परवीना की शादी अली मोहम्मद से की थी। उसके एक साल का बेटा है। उसकी दूसरी बेटी कमरून्ना की शादी भी आबिद नगर मोहल्ले में हुई है, जहां वो आया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.