बुलंदशहर, जून 2 -- औरंगाबाद क्षेत्र से दहेज हत्या के मामले में फरार दंपति की गिरफ्तारी के लिए कई लोगों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर धरना दिया।सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। मंगलवार दोपहर को पुलिस कार्यालय पहुंचे हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी अनिकेत ने बताया कि 10 मार्च 2026 को उसकी बहन राधा की शादी थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव भावसी निवासी विशाल पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ हुई थी। राधा की ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दान-दहेज से खुश नहीं थे, शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति विशाल, ससुर राजेंद्र, जेठ पवन और जेठानी रेखा ने 16 मई 2026 को फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति विशाल औ...