दहेज हत्या में तीन गिरफ्तार
गाजीपुर, अप्रैल 28 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद पुलिस ने मंगलवार को मुहम्मदपुर कुसुम से दहेज हत्या में आरोपी 69 वर्षीय नजीर खान पुत्र रफी खान, 36 वर्षीय अमीर खान पुत्र नजीर खान तथा 57 वर्षीय शकिना पत्नी नजीर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध 24 वर्षीय नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने के संबंध में केस दर्ज था। गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, राजू कुमार तथा मृणालनी मिश्रा शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.