दहेज हत्या में गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी
गोंडा, अक्टूबर 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पांच अक्टूबर को एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सकरौरा ग्रामीण निवासी अर्चना पत्नी सुरेंद्र कुमार मिश्र ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी रोशनी की शादी 12 मई 2026 को हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 26 जुलाई को उसकी ससुराल में हत्या कर दी गई। परसपुर पुलिस ने 27 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था। मृतका की मां का आरोप है कि कई प्रार्थना पत्र देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.