बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास मु. पुलिस ने रविवार को दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति पुपुनकी निवासी अख्तर रजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जरीडीह के बांधडीह टोला डाहीटांड़ निवासी ससुर अब्दुल कुद्दुस अंसारी ने दहेज के लिए बेटी रानी परवीन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें पति समेत ससुराल के अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप लगाया गया कि ससुराल वालों ने बेटी से पांच लाख रुपए मायके से मांगकर लाने के लिए कहा गया था। लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार दो लाख रुपए दे दिया था। बावजूद उसकी हत्या कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...