लखीमपुरखीरी, मई 28 -- कोतवाली क्षेत्र के शिवलालपुरवा गांव में विवाहिता चुन्नी देवी की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान भेज दिया। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या और की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार रात 19 वर्षीया चुन्नीदेवी का शव घर के बाहर बनी घारी में फंदे से लटका मिला था। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनकी पर रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल अवधराज सिंह ने बताया कि पति पंकज पाल और उसकी मां सदाप्यारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...