दहेज हत्या में आरोपी को दस साल की सजा
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- सैनी कोतवाली के गाजी का पुरवा में वर्ष 2011 में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को अदालत ने एक आरोपी को दस साल की सजा,जबिक दूसरे आरोपी को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही नौ-नौ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। छह जनवरी वर्ष 2011 को सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की ससुरालियों ने दहेज के लिए हत्या कर दी है। आरोप अशफाक अहमद पुत्र रफीक अहमद और जाहिदा पुत्री सफीक अहमद पर लगा। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या मामले में पति को नौ वर्ष कैद की सजा मामले में कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। इसके पहले उभय पक्षों को सुना गया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। आरोप साबित होने पर अदालत ने अशफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.