दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अप्रैल 12 -- दहगवां। जरीफनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर ग्राम मदारपुर से जरैठा होकर उस्मानपुर जाने वाले रास्ते पर मैंथा प्लांट के पास की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 25 मार्च 2026 का है, जब इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पतीसा निवासी सत्यपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी राजेश्वरी की ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में थाना जरीफनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी वीरेशपाल उर्फ बृजपाल सिंह निवासी गांव मदारपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.