कानपुर, अगस्त 7 -- सरसौल। नर्वल के पाली में साधना की दो अगस्त को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस न आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा पति, सास व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित पति फरार था। नर्वल पुलिस ने आरोपित पति ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया दहेज हत्या में आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...