उरई, मई 15 -- कोंच। संवाददाता कस्बा कोंच में विवाहिता मुस्कान की आत्महत्या के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में उसके पति इकबाल उर्फ इखलाख को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को पुलिस ने एट तिराहा के पास से पकड़ा। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।बीते रोज मोहल्ला आराजीलेन दोहर चौराहा निवासी मुस्कान ने पिछले दिनों पति से विवाद के बीच उसका शव घर के आंगन में कमरे की चौखट से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम के उपरांत कोतवाली के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया था और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज करने की मांग की थी। हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद ही...