जौनपुर, अप्रैल 15 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी मुन्ना राजभर ने 13 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री पूजा को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उत्पीड़न से आहत होकर पूजा ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति गोरख राजभर, जेठ राजू राजभर और डब्बू राजभर निवासी काकोरी देवाकलपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम काकोरी ...