जहानाबाद, मई 28 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई एक विवाहिता की हत्या मामले में दो महिला को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जे के भारती ने बताया कि मृतका की सास सरोजनी देवी व उसकी ननद आरती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मृतका के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें से दो महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...