श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती। 22 मार्च को सिरसिया थाना क्षेत्र के मधवापुर कुथनी निवासी सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर सिरसिया थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपी मधवापुर निवासी तुलसीराम पुत्र जानकी प्रसाद, जानकी प्रसाद की पत्नी व बेचनलाल की पत्नी को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी रामकेश व महिला आरक्षी बबली देवी शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...