दहेज हत्या मामले में आरोपित ससुर-सास गिरफ्तार
मऊ, अगस्त 6 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की पुलिस ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में गुरुवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे मृतका के ससुर और सास को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के पति की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चकहबीबुल्लाह (भीसहां) निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र केदार सिंह ने पिछले माह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री दिव्या को उसके ससुराल वालों और पति द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गई कि आरोपियों ने मिलकर दिव्या की हत्या कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.