मधुबनी, अप्रैल 22 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने की पुलिस ने दहेज हत्या मामले के दो फरार आरोपित के घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई एसआई सह केस अनुसंधानक विद्या भूषण चौबे तथा एएसआई सुदेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। डुगडुगी बजाकर भेजा थाने के बकुआ पंचायत के भेलाही टोला में दहेज हत्या मामले के दो फरार आरोपी पति-पत्नी के घर की दीवार पर इश्तेहार चस्पाया गया। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की पति घुरण यादव तथा उसकी दूसरी पत्नी रुक्मिणी देवी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर भेजा थाना में एफआईआर 169/25 दर्ज है। जिस मामले में घुरण यादव तथा रुक्मिणी देवी फरार है। इसी मामले को लेकर उसके घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.