दहेज हत्या मामले की आरोपिता सास को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उन्नाव, अगस्त 6 -- बीघापुर। कोतवाली पुलिस ने शिवगंज गांव स्थित घर में दबिश देकर दहेज हत्या की वांछित आरोपिता सास को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपिता को कोर्ट के समक्ष पेश किया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बतातें चलें कि बिहार थाना क्षेत्र के मुरतपुर गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने बेटी कोमल का विवाह 17 माह पहले कोतवाली क्षेत्र के शिवगंज गांव निवासी कन्हैया लाल के साथ किया था। कोमल की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई थी। मृतका कोमल के पिता राजेश कुमार ने बीघापुर कोतवाली में पति कन्हैया लाल, सास सुक्खा देवी, ननिया ससुर हीरालाल और ननद ऋषि और उसके पति प्रमोद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में नामित पति कन्हैया लाल को पहले ही जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.