सोनभद्र, जून 3 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नव विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के भाई सोमारू यादव पुत्र दयाराम निवासी ग्राम कोरी थाना अलीनगर चंदौली की तहरीर पर की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जानर गांव में मंगलवार को विवाहिता 22 वर्षीय गुंजन देवी पत्नी इंद्रजीत यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया था। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई सोमारू यादव की तहरीर पर पति इंद्रजीत, ससुर कांता यादव, नंद सोना, सास सोबरा देवी निवासी ग्राम जानर घोरावल के विरुद्ध मुकदमा दर्...