दहेज हत्या के 10 साल पुराने मामले में पति बरी
रांची, जुलाई 27 -- रांची। अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने 10 साल पुराने दहेज हत्या से जुड़े मामले में आरोपी पति मुकेश कुमार को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 199/2016 से जुड़ा था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मृतका के मामा ने गवाही में बताया कि अस्पताल में होश आने पर मृतका ने स्वयं आग लगाने की बात कही थी। वहीं, कई स्वतंत्र गवाहों ने भी दहेज प्रताड़ना की पुष्टि नहीं की और बताया कि मृतका पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी तथा मानसिक उपचार चल रहा था। अदालत ने यह भी पाया कि अनुसंधान के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र नहीं किए गए तथा प्राथमिकी में कथित दहेज मांग का स्पष्ट विवरण भी नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.