दहेज हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पांच अगस्त की सुबह पति द्वारा फोन पर तलाक दिए जाने के बाद विवाहिता ने नहर में कूदकर जान दे दी थी। मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तुरकहिया मूंगर गांव निवासी अजीज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का पड़ोसी गांव बेनी का पुरवा निवासी शमशाद से प्रेम संबंध था। परिवार की रजामंदी से नवंबर में दोनों का विवाह हुआ था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 23 जुलाई को मारपीट कर विवाहिता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.