इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने बहू की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 11 फरवरी को सुरेंद्र कुमार की बहू मोनी पत्नी हरिओम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शाम के समय उसका शव घर में फंदे से लटका मिला था, जिससे परिवार और मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद मोनी के पिता उमेश निवासी भैंसोल थाना अछल्दा जिला औरैया हाल पता नवीन मंडी ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पति हरिओम और ससुर सुरेंद्र कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले ही आरोपी पति हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपी ससुर सुरेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.