रायबरेली, अगस्त 5 -- महराजगंज संवाददाता। विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकने के मामले में पुलिस ने पति व सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के पूरे हुलासी मकरंदपुर मजरे जमुरावां गांव में बीते रविवार को विवाहिता मनीषा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने बीते सोमवार को मृतका के चाचा संत प्रसाद यादव निवासी पूरे देवरी मजरे ओया थाना चंदापुर की तहरीर के आधार पर मकरन्दपुर मझरे जमुरावां गांव निवासी मृतका के पति, सास-ससुर समेत पांच ससुरालीजनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के नैया नाला सधई का पुरवा के पास से मुकदमे में पति राजबहादुर, सास धिराजा और ससुर रामदेव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...