जौनपुर, जनवरी 16 -- गौराबादशाहपुर। थाना की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई विवाहिता की आत्महत्या के मामले में वांछित पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी रामू प्रसाद चौरसिया ने लगाया था। उनकी पुत्री लक्ष्मी को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से आजिज आकर लक्ष्मी बीते तीन जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने भुइली निवासी मृतका के पति हरिओम, सास कंचन देवी, ससुर मुन्नालाल और ननद कुसुम, संजना तथा पूजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि ग्राम भुइली से अभियुक्त हरिओम पुत्र मुन्नालाल चौरसिया को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। शेष आरोपियों को भी जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.