नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति वरुण यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन नैना की शादी वर्ष 2018 में वरुण यादव निवासी सोरखा के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नैना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता। आरोप है कि 10 अगस्त 2024 को नैना को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया और दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महिला घटना के समय गर्भवती भी थी। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि कथित दहेज मांगने का आरोप घटना के कई वर्षों बाद लगाया गया। इससे पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.