दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार
शामली, जुलाई 23 -- शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। गत 21 जुलाई को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसरेवा खुर्द में विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एनपी सिंह ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि पुत्र रामकुमार उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.