हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी को शनिवार दोपहर लगभग दो बजे गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल निवासी राम औतार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के अटवां निवासी दयाशंकर पाल समेत छह अभियुक्तों द्वारा की जा रही प्रताड़ना से आहत होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना और जांच पड़ताल में सामने आए एक आरोपी दयाशंकर को गिरफ्तार किया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...