दहेज हत्या के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 3 -- दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति और ससुर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 175/26 में वांछित छुटका मढ़ा निवासी 26 वर्षीय अंशू यादव और उसके पिता 48 वर्षीय दिनेश कुमार उर्फ भूरे को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(1), 85 व 115(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जीतमल, उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.