बहराइच, मार्च 19 -- फखरपुर। फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते मंगलवार को हुई घटना के परिपेक्ष में दो अभियुक्त व एक महिला के गिरफ्तारी फखरपुर पुलिस के द्वारा की गई है ।17 मार्च को ग्रामपट्टी वैरी सालपुर में रूपाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर लड़की के पिता बुद्ध राम पुत्र गोपाल निवासी ग्राम मरौढ़ि थाना कैसरगंज ने फखरपुर थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया एक पुलिस टीम गठित करके मुकदमे के आरोपी परमानंद पुत्र विनोद,विनोद पुत्र रामेश्वर,कलावती पत्नी विनोद निवासी पट्टी वेरीसालपुर थाना फखरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.