बांदा, सितम्बर 10 -- बांदा। मरका क्षेत्र अन्तर्गत दहेज हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय की अदालत में आरोपी पति व ससुर को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व चार हजार के जुर्माने से दण्डित किया है। लोक अभियोजक श्री सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि थाना बिसण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शिव के रहने वाले सिकन्दर ने दिनांक 25 फरवरी 2020 को थाना मरका पर सूचना दी कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2019 को थाना मरका क्षेत्र के ग्राम पन्नाह के रहने वाले सलमान खां पुत्र अली राजा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे, दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा उनकी पुत्री 17 फरवरी 2020 को फांसी लगाकर जान से मार दिया। जिस पर मरका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। व...